किशनगंज, दिसम्बर 26 -- किशनगंज। संवाददाता ईसाई धर्मावलंबियों का पर्व क्रिसमस गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व के दिन शहर के विभिन्न गिरजाघरों में ईसाई समुदाय के लोग प्रार्थना के लिए जुटे थे। विभिन्न गिरजाघरों में सुबह 8 बजे प्रार्थना की गई। लोगों ने किशनगंज, राज्य सहित देश व दुनिया में शांति के लिए प्रभु यीशु से प्रार्थना की। क्रिसमस पर्व में सबसे ज्यादा भीड़ रूईधासा स्थित रोमन कैथोलिक चर्च में जुटी। इसके अलावे कॉलेज रोड स्थित इमानुवेल चर्च, बैथल मिशन चर्च, फ्रिविल बेपिस्ट चर्च, लाइन मिलन पल्ली रोड स्थित चर्च सहित शहर के सभी गिरजाघरों में प्रार्थना की गई। रोमन कैथोलिक चर्च के फादर स्टीफन मुर्मू ने कहा कि चर्च में सुबह 8 बजे प्रार्थना की गई। उन्होने कहा कि चर्च में प्रभु यीशु से किशनगंज जिला, राज्य व देश के लिए प्रार्थना की गयी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.