पूर्णिया, सितम्बर 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा-2025 कार्यक्रम का शुक्रवार को पूर्णिया जिला में स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान में उप विकास आयुक्त,नगर आयुक्त नगर निगम, महापौर, उप महापौर, निदेशक डीआरडीए, जिला खेल पदाधिकारी,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के जिला समन्वयक, सलाहकार एवं प्रखंड स्तरीय कर्मीगण मौजूद थे। उक्त कार्यक्रम का आयोजन उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में महानंदा सभागार पूर्णिया में आयोजित किया गया। इसके बाद उप विकास आयुक्त,नगर आयुक्त तथा महापौर नगर निगम पूर्णिया एवं उक्त सभी अधिकारियों द्वारा पूर्णिया शहरी क्षेत्र टैक्सी स्टैंड से आर एन साह चौक तक साफ सफाई में श्रमदान कर विधिवत शुभारंभ किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.