अररिया, फरवरी 9 -- अररिया, वरीय संवाददाता सोमवार से विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अररिया परिसर में स्मार्ट मीटर जागरूकता पखवाड़ा शुरू हुआ। इसका उद्घाटन विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अररिया के कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार एवं विद्युत आपूर्ति प्रमंडल फारबिसगंज के कार्यपालक अभियंता राजेश प्रियदर्शी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। बताया कि बिजली विभाग की ओर से नौ फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक स्मार्ट मीटर जागरूकता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसमें उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से जुड़ी जानकारियां दी जाएंगी। उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए ई-रिक्शा के माध्यम से भी सभी पंचायत में प्रचार प्रसार किया जाएगा, इसमें स्मार्ट प्रीपेड मीटर की विशेषताएं बताई जाएगी। समारोह को संबोधित करते हुए कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार ने कहा कि स्मार्ट मीटर के उपभोक्ताओं को 25 पैसे प्रति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.