रांची, जनवरी 29 -- रांची। जिला स्वास्थ्य विभाग महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान चलाएगा। सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि 9 से 23 मार्च तक घर-घर रोगी खोज अभियान भी चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी सर्वे कर मरीजों की पहचान करेंगे। कहा- कुष्ठ रोग छुआछूत की बीमारी नहीं है और सही समय पर इलाज से यह पूर्णतः ठीक हो जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...