आजमगढ़, फरवरी 9 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में सौ साल से अधिक उम्र के कुल 1447 वोटर हैं। जनवरी में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान समाप्त होने के बाद निर्वाचन कार्यालय ने यह सूची जारी की है। पुरुषों के सापेक्ष महिला शतकवीर वोटरों की संख्या दोगुना से अधिक है। इस सूची में 100 वर्ष से लेकर 120 प्लस वाले मतदाता शामिल हैं। वर्ष 2022 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान जिले में शतकवीर मतदाताओं की संख्या 1492 थी। पुनरीक्षण के बाद शतकवीर मतदाताओं की संख्या घटकर 1447 हो गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 29 अक्तूबर से 6 जनवरी तक बूथ स्तर पर चलाया गया था। जिसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने 7 जनवरी को मतदाता सूची का अनंनतिम प्रकाशन किया था। इसमें शतकवीर वोटरों की कुल संख्या 1447 हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.