मऊ, फरवरी 2 -- मऊ, संवाददाता। जिलेभर में संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती रविवार को समारोहपूर्वक मनाई गई। शहर से लेकर गांव तक आयोजित कार्यक्रम में अनुयायियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया। तत्पश्चात गाजे-बाजे के साथ झांकी सजाकर शोभा यात्रा निकाली गई। झांकी पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर उनके महिमा का गुणगान कर उनके कृत्यों को नमन किया। शोभायात्रा के दौरान युवाओं ने करतब दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दियसा। शहर क्षेत्र के मुंशीपुरा में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाल पूरे शहर का भ्रमण कराया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल साथ-साथ चल रही थी। पहसा संवाद के अनुसार रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत रजमलपुर, रजडीहा, गहनी, हलधरपुर, परमानन्दपट्टी, जमालपुर,थलईपुर, पहसा, मोलनापुर, मेऊडी कला, चोरपा कला, जग...