औरंगाबाद, दिसम्बर 31 -- समिति की जिला इकाई औरंगाबाद के अध्यक्ष अशोक पांडेय के नेतृत्व में रफीगंज के विधायक प्रमोद कुमार सिंह को उनके आवास पर सम्मानित किया गया। माल्यार्पण कर शॉल, मोमेंटो और भगवान सूर्य की तस्वीर देकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रमोद कुमार सिंह एक लोकप्रिय नेता के साथ जनता के सुख-दुख में खड़े रहने वाले नेता हैं। रफीगंज का विधायक बनने पर उन्हें संज्ञा परिवार बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देती है। विधायक ने भी संज्ञा समिति के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों को माल्यार्पण और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया की संज्ञा समिति वर्तमान में अच्छा कार्य कर रही है। अभिभावक सम्मान समारोह, केताकी में मेडिकल कैंप सहित अन्य सामाजिक गतिविधियों की सराहना की। कहा कि ब्राह्मण समाज सद...