सहरसा, जनवरी 11 -- सहरसा, हिटी। जिले के अलग-अलग तीन थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन व्यक्ति जख्मी हो गए। जिसमें एक व्यक्ति की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। बलवाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत खजूरी पेट्रोल पंप समीप शनिवार शाम करीब पांच बजे सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान कनरिया थाना क्षेत्र के सहारन गांव निवासी भिखन सादा पिता ब्रह्मदेव सादा के रूप में हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक बाइक सवार व तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी के बीच आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद डायल 112 पुलिस द्वारा जख्मी को आननफानन में सदर अस्पताल भेजा गया।लेकिन बीच रास्ते में हीं युवक की मौत हो गई। मृतक मजदूर सिमरीबख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रंगीनियां से बाइक से अपने कं...