बिहारशरीफ, अक्टूबर 7 -- जिले में सज गयी बिसात पर 'खिलाड़ी का पता नहीं राजनीतिक दलों ने अभी तक नहीं खोले हैं पत्ते उम्मीदवारों की घोषणा नहीं होने से असमंजस में जनता-जनार्दन संभावित प्रत्याशी पटना की लगा रहे हैं दौड़ बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नालंदा में चुनाव की रणभेरी बज गयी है। चुनावी बिसात भी बिछ गयी है, पर अभी तक खिलाड़ियों का पता नहीं है। राजनीतिक दलों ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। इस वजह से जनता असमंजस में है। इधर, संभावित प्रत्याशी पटना की दौड़ लगाने में लगे हैं। मंगलवार को नालंदा के राजनीतिक गलियारों में शांति पसरी रही। कोई कार्यक्रम भी नहीं हुआ। हां, अलग-अलग पार्टी कार्यालय में जरूर थोड़ी चहल-पहल देखी गयी। हालांकि, बड़े नेता अभी तक खामोश हैं। एनडीए की बात करें तो चार विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारी लगभग पक्की है। ती...