फिरोजाबाद, फरवरी 24 -- मंगलवार को हाईस्कूल मानव विज्ञान एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न हुई। कक्षा 11 के कृषि वनस्पति, कृषि अर्थशास्त्र तथा इंटर अर्थशास्त्र की परीक्षा संपन्न हुई। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा 106 परीक्षा केंद्र पर चल रही है। हालांकि मंगलवार को ज्यादा बड़ी परीक्षा नहीं थी तो कई केंद्र पर एक भी परीक्षार्थी नहीं थे। वहीं जिन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी थे भी, वहां पर संख्या गिनी चुनी थी। दोपहर की पाली में इंटर कृषि वनस्पति, कृषि अर्थशास्त्र एवं अर्थशास्त्र की परीक्षा हुई। मानव विज्ञान परीक्षा में एकमात्र परीक्षार्थी भी गैरहाजिर रहा। इंटरमीडिएट कृषि वनस्पति/ कृषि अर्थशास्त्र में 151 उपस्थित रहे। कक्षा 11 के कृषि वनस्पति/ कृषि अर्थशास्त्र परीक्षा में 135 विद्यार्थियों में 121 उपस्थित एवं 14 अनुपस्थिति रहे। इंटरमीडिएट अर्थश...