हाथरस, नवम्बर 7 -- हाथरस। बागला डिग्री कॉलेज में गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान विषय पर छात्र छात्राओं को जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा द्वारा जानकारी दी गई। उनको अवगत कराया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के अन्तर्गत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र प्रदान किया जाएगा। जिसमें यदि सही जानकारी हो तो उसकी पुष्टि की जाएगी तथा त्रुटि हो तो जानकारी देकर उसमें सुधार कराया जाना मतदाता के लिए जरूरी होगा। मतदान का अधिकार हमारे लोकतंत्र की नींव है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में बीएलओ का सहयोग करें तथा इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें। समस्त उप जिलाधिकारियों द्वारा भी इसी अभियान के अन्तर्गत गणना प्रपत्र का वितरण किया गया तथा लोगों को विशेष गहन पुनरीक्षण के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम 4 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.