बोकारो, जनवरी 9 -- बोकारो में ठंड का कहर जारी है। वावजूद शुक्रवार को जिले के कई स्कूल खुल गए। जिनमें सीनियर विंग के साथ-साथ जूनियर विंग की कक्षाएं भी शामिल रही। जूनियर विंग खुलने की वज से सुबह-सुबह नन्हे बच्ो स्कूल जाते दिखे। न्यूनतम तापमान कम होने के वावजूद स्कूल खुलने से अभिभावक परेशान दिखे। ठंड की वजह से अधिकांश स्कूलो में उपस्थिति भी प्रभावित हुई। समान्य दिनों की अपेक्षा कम संख्या में बच्चे कक्षा में उपस्थित हुए थे। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों के दौरान अभी स्थिति जस की तस बनी रहेगी। हालांकि दोपहर में धूप खिलने से दोपहर में लोगो को राहत मिल रही है। तापमान में गिरवाट वहीं सर्द हवाओं के कारण शुक्रवार तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शाम के बाद शहर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा। हालांकि सुबह 8 बजे तक जिले के कई हिस्सो में कुह...