बोकारो, जनवरी 9 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो में ठंड का कहर जारी है। बावजूद शुक्रवार को जिले के कई स्कूल खुल गए। जिनमें सीनियर विंग के साथ-साथ जूनियर विंग की कक्षाएं भी शामिल रही। जूनियर विंग खुलने की वज से सुबह-सुबह नन्हे बच्चे स्कूल स्कूल जाते नजर आए। न्यूनतम तापमान कम होने के कारण बच्चों को स्कूल ले जाते अभिभावक परेशान दिखे। ठंड की वजह से अधिकांश स्कूलों में उपस्थिति भी प्रभावित हुई। समान्य दिनों की अपेक्षा कम संख्या में बच्चे कक्षा में उपस्थित हुए थे। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों के दौरान अभी स्थिति जस की तस बनी रहेगी। हालांकि दोपहर में धूप खिलने से दोपहर में लोगो को राहत मिल रही है। वहीं सर्द हवाओं के कारण शुक्रवार तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शाम के बाद शहर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा। हालांकि सुबह 8 बजे तक जिले के...