पूर्णिया, फरवरी 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिले में स्वास्थ्य सेवा के मामले में कई नई सुविधा देने की तैयारी हो रही है तो कई जगहों पर बेड की सुविधा बढ़ाकर अधिक से अधिक रोगी को चिकित्सकीय सुविधा देने पर जोर दिया जा रहा है। दूसरी तरफ जिले के प्रखंड क्षेत्र में अभी भी बच्चों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। बच्चों की चिकित्सा सेवा में अभी भी प्रखंड क्षेत्र में बेहतर ढंग से चिकित्सा सुविधा सुलभ नहीं हो सकी है। इन क्षेत्रों में बच्चों के लिए शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की कमी सबसे बड़ी बाधक है। इससे अधिकांश प्रखंड क्षेत्र में बच्चों के चिकित्सा के लिए जिला मुख्यालय पर निर्भर रहना पड़ता है। जिले के प्रखंड क्षेत्र में रिक्त चिकित्सक के पद के अनुरूप चिकित्सक कार्यरत नहीं हैं। इससे इन क्षेत्रों में बच्चों को चिकित्सा सेवा देना एक बड़ी पर...