सिद्धार्थ, अप्रैल 5 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। वक्फ संशोधन बिल को लेकर जिले में शुक्रवार को भी पुलिस प्रशासन अलर्ट पर रहा। इंडो-नेपाल बॉर्डर से लेकर मिश्रित आबादी वाले इलाकों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर प्रशासन अलर्ट रहा, हालांकि जिले में पूरी तरह से अमन बना रहा और लोगों ने जुमे की नमाज शांतिपूर्वक पढ़ी। वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पेश हुआ था तभी से पूरा जिला अलर्ट मोड में आ गया है। बिल को लेकर बदअमनी फैलने के अंदेशे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से सर्तक रहा। शुक्रवार को जुमे के दिन मस्जिदों में नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। जनपद के उत्तर में भारत-नेपाल सीमा है। 68 किमी लंबी सीमा पूरी तरह से खुली है। हर खेत की मेड़ भारत को जोड़ती है। इससे गैरपरंपरागत मार्ग से आवाजाही हो सकती है। प्रशासन की ओर से निगहबानी के लिए दिन-रात पेट्रोलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.