सीवान, फरवरी 5 -- सीवान, कार्यालय संवाददाता। जिले में व्यापार को नई दिशा मिलेगी व समस्याओं समाधान होगा। व्यवसायी वर्ग को अब एक नया मंच् भी मिल गया है। इसके लिए जिला प्रशासन के सहयोग का भी आश्वासन मिला है। ऐसेी ही परिस्थतियों में बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की सीवान जिला इकाई के रूप में सीवान चैंबर ऑफ कॉमर्स का गठन व उद्घाटन होटल सफायर इन में हुआ। जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के स्थापना समारोह का उद्घाटन जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह आयोजन बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, बिहार प्रदेश के अध्यक्ष के निर्देश पर हुआ। समारोह के दौरान संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें संस्थापक अध्यक्ष के रूप में सीए कुमार गन्धर्व, सचिव सत्यम जैन, कोषाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता व उपाध्यक्ष रुपेश कुमार को चुने गए। ...