शामली, फरवरी 10 -- मुख्यमंत्री के आदेश के बाद जनपद में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 74 गिट्टे (चरखी) प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया है, जिसका कुल वजन 40 किलो 164 ग्राम बताया गया है। मंगलवार को शामली पुलिस लाईन में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण एवं प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया गया। इसी क्रम में थाना कांधला, बाबरी, झिंझाना और गढ़ीपुख्ता पुलिस ने मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की।पुलिस ने प्रतिबंधित मांझा बेचने के आरोप में मुनव्वर पुत्र चुन्नु हसन निवासी ग्राम गंगेरु थाना कांधला...