महाराजगंज, जनवरी 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद मतदाता सूची इन दिनों एक असहज सवाल के घेरे में है। पंचायत चुनाव के लिए जारी अनंतिम मतदाता सूची में जहां 19.52 लाख मतदाता दर्ज हैं, वहीं विधानसभा के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जारी अनंतिम सूची में 16.91 लाख वोटर हैं। एक ही जिले में एक ही समय विधानसभा चुनाव व पंचायत चुनाव के लिए चले पुनरीक्षण अभियान में 2.60 लाख मतदाताओं का अंतर प्रशासनिक प्रक्रिया, राजनीतिक सक्रियता व निगरानी के स्तर पर गंभीर बहस को जन्म दे रहा है। आमतौर पर विधानसभा की मतदाता सूची सबसे बड़ी होती है, क्योंकि इसमें ग्रामीण व शहरी दोनों मतदाता शामिल होते हैं। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में शहरी वोटर नहीं होते हैं। इसके बावजूद पंचायत सूची का 2.60 लाख बड़ा होने पर सवाल उठ रहे हैं। आंकड...