हजारीबाग, फरवरी 5 -- हजारीबाग जिले में वर्ष 2025-26 में मनरेगा के तहत 89 हजार 85 योजना में से केवल 26.40 प्रतिशत योजना ही पूरा हो पाया है । जबकि शेष योजना आज भी अधूरा पड़ा हुआ है । जबकि जिले में कुल दो लाख 2519 एक्टिव मजदूरों में से केवल 23 हजार 570 मजदूरों को ही काम मिल पा रहा है ।शेष मजदूर काम के अभाव में दुसरे राज्यों में रोजगार की तालास में पलायन कर रहे हैं ।जिले में कुल 250 पंचायत है। जिसमें इन दिनों कई पंचायतों में मनरेगा का काम नहीं चल रहा है। जिसमें सबसे खराब प्रदर्शन डांडी, चुरचू , बरकट्ठा , चलकुशा , कटकमदाग और कटकमसांडी प्रखंड का है । इन सभी प्रखंडों में मनरेगा का काम पूर्ण करने का औसत प्रतिशत 19 से कम हो जो काफी चिंता जनक है । कटकमदाग प्रखंड के बेस एक ऐसा पंचायत है जहां पर अधिकांश मनरेगा योजना मजदूर से नहीं बल्कि जेसीबी मशीन से...