खगडि़या, फरवरी 19 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता महिला एवं बाल विकास निगम खगड़िया के तत्वधान में राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले के चौथम परियोजना के नीरपुर पंचायत के महादलित टोला मे सखी वार्ता का बुधवार को आयोजन किया गया। जिसमें महवारी स्वछता के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी दी गई। स्वास्थ्य ,पोषण एवं समग्र विकास के लिए बालिकाओं को बताया गया की लड़कियां जब शिक्षित होती हैं तो आने वाली पीढ़ी सशक्त होती है। हर बालिका को सशक्त व शिक्षित कर उनका उत्थान करें। इस उद्देश्य से लड़कियों के अधिकारों को उजागर करना उनकी शिक्षा को बढ़ावा देना, लैंगिक भेदभाव एवं महिलाओं के खिलाफ हिंसा जैसे मुद्दों के प्रति जागरूक करना है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, देश को प्रगति के राह पर लाओ, बेटी नहीं है किसी से कम ,मिटा दो अपने सारे भ्रम ,बेटी है अनमोल उपहार, शिक्षा है उसका...