बक्सर, फरवरी 12 -- कार्य बाधित ऑनलाइन म्यूटेशन प्रक्रिया सहित कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित है कार्यालयों में आने वाले आमलोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न अंचलों में राजस्व कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से प्रशासनिक कार्यों पर व्यापक असर देखने को मिल रहा है। अपनी लंबित मांगों के समर्थन में आंदोलनरत राजस्व कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि जबतक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तबतक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। हड़ताल के कारण अंचलों में दाखिल-खारिज, जमीन मापी, लगान वसूली, एलपीसी, प्रमाण-पत्र सत्यापन, ऑनलाइन म्यूटेशन प्रक्रिया सहित कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो गए है। ऐसे में अंचल कार्यालयों में आने वाले आमलोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.