नोएडा, दिसम्बर 14 -- नोएडा, संवाददाता। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची का निराकरण कर लिया गया है। बोर्ड की ओर से 59 केंद्रों की जारी सूची आईं 35 आपत्तियों का निस्तारण करके 60 केंद्रों की सूची बोर्ड को भेज दी है। पूर्व में प्रस्तावित पांच केंद्रों को हटा दिया है, जबकि छह नए केंद्रों को जोड़ा गया है। जिले में यूपी बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 12 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। इस बार दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक साथ शुरू होंगी, जो छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा है। परीक्षा दो पालियों में होंगी। पहली पाली का समय सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक है, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा का समय दोपहर बाद 2.00 बजे से शाम 5.15 बजे है। परीक्षाओं के लिए पिछले माह बोर्ड ने पहले चरण में जिले के 5...