रांची, फरवरी 13 -- खूंटी, संवाददाता। जिले में मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संचालित हो रही हैं। शुक्रवार को दोनों पालियों में परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें अधिकांश परीक्षार्थी उपस्थित रहे और कहीं से भी गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। पहली पाली में मैट्रिक की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। कुल 6040 परीक्षार्थियों में से 5982 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 58 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हुई। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित की गई। आर्ट्स संकाय में फिलॉसफी विषय की परीक्षा में सभी 28 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं विज्ञान संकाय में केमिस्ट्री विषय की परीक्षा में 347 में से 344 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि तीन अनुपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा सभी के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.