गुमला, नवम्बर 18 -- गुमला, प्रतिनिधि । मैट्रिक की बोर्ड और इंटर परीक्षा -2026 में उत्कृष्ट परिणाम हासिल करने के लक्ष्य से जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से लगातार नवाचार कर रहे हैं। इसी क्रम में हाल ही में जिले के सभी हाई स्कूल और प्लस टू स्कूलों में बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए मॉक टेस्ट आयोजित किया गया था। अब 20 नवंबर को मॉक टेस्ट के परिणाम जारी किए जाएंगे और सभी विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में विद्यार्थियों के कमजोर विषयों की पहचान कर उन्हें सुधारने के लिए विशेष फोकस प्लान तैयार किया जाएगा। अभिभावकों को बच्चों की तैयारी की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जाएगा।उसी दिन मॉक टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया जाएगा। वहीं अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.