सीवान, जून 23 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। इससे अब हर दिन जगह-जगह कुछ न कुछ बारिश होने की संभावना है। इससे जहां तापमान कम होने से लोगों को अगले एक सप्ताह तक गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही किसानों के लिए यह समय खरीफ की खेती करने के लिए बेहतर होगा। गौर करने वाली बात है कि इस बीच अधिकतम 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा। वहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से मौसम सुहाना लगेगा। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के समय तेज हवाओं और वज्रपात की भी संभावना बनी रहेगी। इसको लेकर लोगों को सतर्क रहना पड़ेगा। बताते चलें कि मानसून इस साल तीन से चार दिन की देरी से आया है। लेकिन, आने के बाद एक सप्ताह तक यह सक्रिय रहेगा। इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश होगी। कभी-कभार धूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.