सासाराम, फरवरी 15 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार को जिले की विभिन्न शिवालयों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शिवभक्तों की भीड़ के कारण पूरा वातावरण शिवमय हो गया था। दिनभर रुद्राभिषेक, हवन, शृंगार के बाद देर रात में भगवान शिव और पार्वती का विवाह संपन्न हुआ। कई मंदिरों से भगवान भोलेनाथ की बारात निकाली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...