गौरीगंज, अक्टूबर 13 -- अमेठी। संवाददाता जिले में एक भी आतिशबाज के पास आतिशबाजी बनाने का लाइसेंस नहीं है। सिर्फ 10 लोगों के पास बिक्री का स्थाई लाइसेंस है। पिछले दो सालों में न्यायालय की ओर से 13 लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। अमेठी जिले में पटाखा विस्फोट की कई बड़ी घटनाएं हो चुकी है। इन घटनाओं में लोगों को अपनी जान भी गवानी भी पड़ी है। इसके बाद प्रशासन की ओर से कई कार्यवाही की गई है। प्रशासनिक आंकड़ों पर गौर करें तो डीएम न्यायालय द्वारा पिछले दो वर्षों में 13 लाइसेंस समाप्त किए गए हैं। इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक 8 लाइसेंस निरस्त किये गए हैं। जबकि दो लोगों के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हुआ है। जिले में किसी के भी पास अब पटाखा निर्माण का कोई लाइसेंस नहीं रह गया है। सिर्फ 10 लोगों के पास पटाखा बिक्री का स्थाई लाइसेंस मौजूद है। इसमें तिलोई तहसील क...