सीतामढ़ी, नवम्बर 10 -- सीतामढ़ी, हमारे प्रतिनिधि । जिले में दूसरे चरण के 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। जिले के सभी 2910 मतदान केंद्रों पर तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरों और बेवकास्टिंग तकनीक से मतदान प्रक्रिया की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) सह डीएम रिची पांडेय ने बताया कि हर केंद्र पर दो-दो कैमरे लगाए गए है। जो मतदान की शुरुआत से लेकर समाप्ति तक का रिकॉर्ड रखेंगे। मॉनिटरिंग की व्यवस्था जिला नियंत्रण कक्ष के साथ-साथ राज्य और केंद्रीय स्तर तक की गई है। जिससे किसी भी गड़बड़ी पर तत्क्षण कार्रवाई हो सके। कहा कि बेवकास्टिंग के संचालन के लिए विशेष तकनीकी टीमों की तैनाती की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि मतदान में अनुचित आच...