अररिया, दिसम्बर 29 -- अररिया, निज प्रतिनिधि अररिया जिला एक बार फिर भीषण ठंड की चपेट में आ गया है। ठंड से जिले में लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। रविवार को भी दिनभर कड़ाके की ठंड से जिलेवासी कांपते रहे। दिन भर सूर्य देव का दर्शन नहीं हुआ। रुक-रुककर चल रही पछुआ हवा ने मौसम में कनकनी बढ़ा दी है। ठंड से जिले भर में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शहर से लेकर गांव तक भीषण ठंड से लोग परेशान हैं। शीतलहर के चलते लोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी है। दिनभर लोग अलाव के सहारे लोग जिंदगी बचाते नजर आए। मौसम में सिहरन बढ़ जाने से लोगों की दिनचर्या बिगड़ गयी है। सुबह में लोग विलंब तक कड़ाके की ठंड के चलते अपने-अपने घरों में दुबके रहते हैं। स्थिति यह बन गयी है गर्म वस्त्र भी लोगों को कड़ाके की ठंड से पूरी तरह राहत नहीं दे पा रही है। खासकर झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वा...