कटिहार, फरवरी 8 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सर्वेयर एवं वॉलेंटियर की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक यशस्वी ने बताया कि जिले के नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मंदिर, मस्जिद व अन्य स्थानों के आसपास भिक्षाटन कर जीवनयापन करने वाले लोगों की पहचान और सर्वेक्षण किया जाएगा। इस सर्वे का उद्देश्य ऐसे लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उनका पुनर्वास सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि सर्वे कार्य के लिए 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता टेन प्लस टू निर्धारित की गई है। साथ ही हिंदी-अंग्रेजी पढ़ने-लिखने की क्षमता ...