शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से डीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी केन्द्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट एवं सचल दल प्रभारियों ने प्रतिभाग किया। डीएम धमेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर, राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक तथा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से परीक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान डीआईओएस हरिबंश कुमार ने बताया कि जिले के 126 परीक्षा केन्द्रों पर हाईस्कूल के 42 हजार 785 एवं इंटरमीडिएट के 36 हजार 724 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी, जिसमें प्रथम पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 2:00 बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.