गोड्डा, फरवरी 8 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। जिले में झारखंड एकेडमिक काउंसिल जैक, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर बोर्ड की परीक्षार्थियों में पूरी तरह से शैक्षणिक माहौल है। जिले भर में 20 हजार से अधिक विद्यार्थी इन महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हुए हैं। परीक्षा केंद्रों से लेकर विद्यालयों तक सख्ती और सतर्कता का माहौल देखा जा रहा है। सभी विषय के विशेषज्ञ परीक्षा में आने वाले प्रश्नों की तैयारी कराने में जूते हुए है। झारखंड बोर्ड की परीक्षाएं इस समय जिले में संचालित हो रही हैं। जैक बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले से कुल 12,247 विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। जबकि मैट्रिक परीक्षा में 17,304 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जैक बोर्ड की परीक्षा 23 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर प्रशासन और शिक्षा वि...