कटिहार, अक्टूबर 9 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। अगले 24 घंटे में रात के तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। आसमान में 50 फ़ीसदी तक बादल छाए रहने और देर रात तक 4.7 मिमी तक वर्षा की संभावना जताई गई है। कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि बुधवार को 70 फ़ीसदी बादल आसमान में छाए रहे। अब हवा की दिशा उत्तरी-पश्चिमी से बदलकर दक्षिणी हो रही है, जिससे वातावरण में नमी बढ़ेगी और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 31 डिग्री रहा अधिकतम तापमान जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में 4 से 9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरी-पश्चिमी हवा चली, जिससे शाम होते ही हल्की ठंडक महसूस की गई। वैज्ञानिकों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.