बागेश्वर, सितम्बर 30 -- बागेश्वर। जिले में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। मंगलवार की सुबह से आसमान में बादल छाने लगे। नौ बजे बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। धान मढ़ाई व कटाई का काम प्रभावित हो गया है। खेतों में पराल भीग गया है। इससे पशुओं के लिए चारा पत्ती का संकट भी गहराने लगा है। बारिश के कारण ठंड भी बढ़ने लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...