नवादा, मई 11 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा जिले में लू सताने लगी है। पछुआ हवाओं का प्रभाव बढ़ गया है। यह हीट वेव का कारण बन रहा है। इस कारण लू का प्रभाव बेहद कष्टकारी बन कर रह गया है। मध्य भारत एवं समीपवर्ती ओडिशा क्षेत्र में एक प्रतिचक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। इस कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में गर्म एवं शुष्क पछुआ हवाओं का प्रवाह शुरू हो गया है। इसी प्रतिचक्रवातीय परिसंचरण के सक्रिय होने के कारण जिले में आने वाले पांच दिनों तक तक भीषण गर्मी सताएगी। दिन एवं रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रह रही है। मौसम की तल्खी का प्रभाव शनिवार को जबरदस्त दिखा। 39.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान तथा 27.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान वाले शनिवार को लोग जलन वाली गर्मी महसूस करते रहे। पछुआ हवा के प्रभाव से शुष्क मौसम भारी पड़ता रहा। मौसम पू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.