लोहरदगा, दिसम्बर 9 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में लगातार गिरते तापमान ने आम जनजीवन के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। पिछले तीन दिनों से तापमान में खासी गिरावट आई है, वहीं कनकनी में इजाफा हुआ है। जिले का न्यूनतम तापमान सात डिग्री के आसपास बना हुआ है। ठंड से रोज कमाने-खाने वाले लोगों और रात में सफर करने वाले यात्रियों की मुसीबतों में अत्यधिक बढ़ोतरी हुई है। कनकनी के चलते देर शाम और सुबह यात्रा करने वाले यात्रियों को कनकनी से दो-चार होना पड़ रहा है। जिले में ठंड तो बढ़ी पर यात्रिओ के लिए अब तक अलाव की व्यवस्था नही की गई है। ठंड से बचने के लिये आटो और खोमचे वाले अपने स्तर से कचरा जला कर कनकनी भगाने का प्रयास कर रहे हैं । देर शाम क रेलवे स्टेशन की स्थिति और भी खराब हो जाती है। यात्रियों ने बताया कि कड़ाके की ठंड के बावजूद न ही नगर परिषद औ...