बागेश्वर, अप्रैल 10 -- बागेश्वर, संवाददाता। जिले में लगातार बढ़ रहे अपराधों पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। गत दिनों कपकोट में नबालिग लड़कियों के साथ अमानवीय व्यवहार करने की घटना पर गुस्सा जताया। पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने की मांग की है। साथ ही अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण देने का भी आरोप लगाया है। जिलाध्यक्ष भगवत डसीला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के से मिले। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि जिले में अपराधी आए दिन जघन्य अपराधों को बेखौफ होकर अंजाम दे रहें हैं। अपराधियों को राजनीतिक सत्तारुढ नेताओं का संरक्षण प्राप्त हो रहा हैं, जिससे अपराधियों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहें हैं। उन्होंने कहा कि गत दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.