बांका, जनवरी 29 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में एक बार फिर से राजस्व महाअभियान की शुरूआत की गई है। यहां पंचायत स्तर पर राजस्व महाअभियान की शुरूआत गणतंत्र दिवस के दिन 26 जनवरी से की गई है। जो 31 मार्च तक चलेगा। इस दौरान सभी हलकों, मौजों व राजस्व ग्रामों में विशेष शिविर लगाकर रैयतों से आवेदन लिए जाएंगे। राजस्व महाअभियान में भूमि संबंधी दस्तावेजों की अशुद्धियों को हर हाल में सुधार किया जायेगा। विशेष राजस्व महाअ्ज्ञिञयान की शुरूआत राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से भू अभिलेख (रिकार्ड) की अशुद्धियों के सुधार में तेजी लाने के लिए की गई है। इस अभियान का खास मकसद रैयतों के घर व पंचायत तक पहुंचकर उनके भूमि संबंधी दस्तावेजों की आशुद्धियों में सुधार करना है। राजस्व महाअभियान के इस विशेष शिविर में खासकर तीन तरह के कार्यों का निष्पादन किया जायेगा।...