गया, फरवरी 10 -- जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सर्वजन दवा सेवन अभियान का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। जिला समाहरणालय सभागार में डीएम शंशाक शुंभकर, सिविल सर्जन डॉ. राजाराम प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारियों ने फाइलेरियारोधी दवा सेवन कर फाइलेरिया के उन्मूलन के लिए सर्वजन दवा सेवन अभियान की शुरुआत की और लोगों को इस अभियान के प्रति संदेश भी दिये। इस मौके पर समाहरणालय में मौजूद विभिन्न विभागों के कर्मियों को भी दवा खिलाई गई। डीएम शशांक शुभंकर ने कहा कि जिले को फाइलेरिया से मुक्ति दिलाने के इस प्रयास में सभी की सहभागिता महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि फाइलेरियारोधी दवा सेवन कराने के लिए समाज में एक सकारात्मक माहौल तैयार करना जरूरी है। सभी विभाग समन्वय स्थापित कर इस अभियान को सफल बनायें। इस अभियान के लिए प्रखंड स्तर के सभी विभागों के पदाधिकारी सुन...