कुशीनगर, अगस्त 12 -- कुशीनगर। स्वतंत्रता दिवस पर जिले में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर अफसर तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटे हैं। जिले में 7 लाख 63 हजार से अधिक तिरंगे झंडे फहराए जाएंगे। पंचायत राज विभाग द्वारा विभिन्न विभागों से झंडे एकत्र किए जा रहे हैं। इसके अलावा महिला समूह भी झंडे बना रही हैं। 13 से लेकर 15 अगस्त तक शहर से लेकर देहात क्षेत्रों तक में हर घर तिरंगे फहराये जाएंगे। आगामी शुक्रवार को स्वतंत्रता का यह पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा। शासन द्वारा तिरंगा अभियान के अंतर्गत घर-घर तिरंगा झंडा लगाने की अपील की गयी है। जिले में यह अभियान पूरे जोर-शोर से चलेगा। इसके लिये सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने अभियान को सफल बनाने के लिये विभिन्न विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी किये हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि अभिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.