बांका, जून 18 -- बांका। निज प्रतिनिधि। जिले में मंगलवार को पूर्णिया के रास्ते मानसून ने दस्तक दी है। जिससे लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली है। क्षेत्र में 81.6 मिली मीटर बारिश के साथ मानसून का आगाज हुआ है। यहां दो दिनों का औसत वर्षापात 7.4 मिली मीटर रिकार्ड किया गया है। मानसून की बारिश से यहां मौसम के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। सोमवार को यहां मौसम का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था। जबकि मंगलवार को यहां मौसम का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जिससे यहां का मौसम खुशनुमा हो गया है। बांका के आसमान में अभी बादल छाये हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक यहां बुधवार को भी बारिश होने की संभावना है। जिससे यहां मौसम के अधिकतम ताप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.