कोडरमा, दिसम्बर 30 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। चंदवारा निवासी दर्शील बरनवाल उर्फ सोनू की सकुशल बरामदगी तथा ग्राम लोकाई निवासी सोनू कुमार साव के हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी समेत अन्य मांगों को लेकर विभिन्न संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में मंगलवार को जिला समाहरणालय, कोडरमा के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना से पूर्व बजरंगबली चौक, कोडरमा से सैकड़ों लोगों ने जुलूस निकाला, जो कोडरमा बाजार का भ्रमण करते हुए समाहरणालय परिसर पहुँचा और धरना में तब्दील हो गया। धरना की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने की, जबकि संचालन राकेश कुमार ने किया। धरना को संबोधित करते हुए विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शालिनी गुप्ता ने कहा कि कोडरमा जिले में पुलिस निष्क्रिय हो चुकी है, जिसके कारण हत्या, चोरी जैसी घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही...