बांका, जनवरी 30 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में पीली क्रांति (तेलहन उत्पादन) को मुकाम मिलेगा। जिससे क्षेत्र के किसान समृद्ध होंगे। इसको लेकर जिले में पीली क्रांति को रफ्तार देने की कवायद शुरू कर दी गई है। अब राई और सरसों की खेती करने वाले किसानों को वैज्ञानिक तकनीक से तेलहन की खेती करने के गुर सिखाए जाएंगे। इसके लिए 30 और 31 जनवरी को दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें किसानों को बताया जाएगा कि कैसे कम लागत में तेलहनी फसलों की दोगुनी उपज ली जा सकती है। किसानों को ये प्रशिक्षण राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत दिया जा रहा है। इसके तहत जिले में तेलहन की खेती करने वाले किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए किसानों को दो सत्रों में प्रशिक्षण दिए जाएंगे। जिसमें उन्हें तेलहन की खेती के दौरान बरतने वाली सावधानियां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.