मऊ, जून 21 -- मऊ। ग्यारहवें विश्व योग दिवस पर आज यानि शनिवार को जिले के हर घर-आंगन में योग किया जाएगा। इस बार की थीम 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' है। जिलेभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में करीब पांच लाख लोग शामिल होंगे। शहर से लेकर प्रत्येक गांव, निजी और सरकारी स्कूलों, अमृत सरोवरों आदि जगहों पर प्रशिक्षकों द्वारा लोगों को योग कराया जाएगा। शुक्रवार को प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। सुबह छह से आठ बजे के बीच आधे घंटे योग कराया जाएगा। हर साल योग दिवस के लिए अलग थीम निर्धारित की जाती है। इस बार 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' थीम है। इस थीम के तहत 15 से 20 जून तक योग सप्ताह मनाया गया। गांवों से लेकर सार्वजनिक स्थानों और सरकारी कार्यालयों में योग शिविर आयोजित कर हर परिवार को योग से जोड़ने का अभियान चला। छह ...