हाजीपुर, फरवरी 6 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि जिले में गोवंश व भैंस जाति को खुरपका-मुहंपका रोग से बचाव के लिए टीकाकरण जारी है। पांच दिनों में 48 हजार 300 पशुओं का टीकाकरण किया गया है। जिला भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हेमंत कुमार राय ने बताया कि जिले में 04 लाख 29 हजार 200 गोवंश एवं भैंस जाति है। इन दुधारू पशुओं को खुरपका-मुहंपका रोग से बचाव के लिए राष्ट्रीय पशु स्वास्थ्य रक्षा कार्यक्रम के तहत एफएमडी वैक्सीन से टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण के लिए प्राइवेट सेक्टर के टीकाकर्मियों को लगाया गया है, जिसको पूर्व में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि खरहा-मुहंपका रोग के कारण पशुओं के खुरों में जख्म, बुखार, मुंह, तालु और जीफ में फोड़े, भूख में कमी और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। दुधारू पशुओं में उक्त रोग से दूध उत्पादन में...