शामली, फरवरी 19 -- जिले के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों दुधारू पशुओं में खुरपका व मुंहपका रोग तेजी से फैल रहा है। क्षेत्र के गांव बधेव में भी बड़ी संख्या में गाय-भैंस इस संक्रामक बीमारी की चपेट में आ गई हैं। पशुओं के मुंह में छाले, खुरों में सूजन और तेज बुखार जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं, जिससे दूध उत्पादन पर भी असर पड़ा है। अचानक फैले इस रोग ने पशुपालकों की चिंता बढ़ा दी है। पशुओं में फैले इस रोग के कारण पशु खाना पीना छोड देते है मुंह से पानी (लार) गिरने लगती है। लगातार पशु के खाना पीना छोडने के कारण पशु दुध देना बंद कर देते है, और कमजोंर हो रहें है। क्षेत्र में कई दुधारू पशुओं की इस रोग के कारण मौत भी हो चुकी है। गांव बधेव के ग्रामीणों का कहना है कि पशु पिछले तीन-चार दिनों से चारा नहीं खा पा रहे हैं। कुछ पशु लंगड़ाकर चल रहे हैं, तो कुछ पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.