बदायूं, फरवरी 7 -- बदायूं। कोहरा और बादलों वाली सर्दी तो बारिश के बाद दूर हो गई है लेकिन पछुवा हवा गलन बनाये हुए है। दिन में तो धूप रहती है लेकिन पछुवा हवा के चलते सुबह-शाम और रात के समय गलन भरी सर्दी हो रही है। वहीं धूप भी पछुवा हवा के आगे बेदम साबित हो रही है। मौसम पूरी तरह से साफ हो गया है। जिससे व्यापार और खेती किसानी के कार्य में रफ्तार मिली है। शुक्रवार की सुबह तो साफ मौसम के बीच हुई है लेकिन गलन भरी सर्दी फिर भी रही है। सुबह के समय से ही तेजी हवा चल रहीं थीं। हवाओं ने दोपहर के समय रफ्तार पकड़ ली। सुबह धूप आठ बजे के बाद निकल आई और दोपहर में धूप तेज हो गई। मगर धूप की तेजी के साथ-साथ हवाओं ने भी रफ्तार पकड़ ली। दिन में हवाओं की रफ्तार अधिकतम 25 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक पहुंची। जिससे हवाओं ने ठिठुरन की स्थिति बना दी। सुबह-शाम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.