हल्द्वानी, फरवरी 7 -- कार्रवाई :: - शस्त्र का यूआईएन पंजीकरण न होने पर की कार्रवाई - जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के आदेश किया जारी हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। राष्ट्रीय शस्त्र लाईसेंस पोर्टल नियमों का उल्लंघन करने, यूआईएन पंजीकरण न होने पर नैनीताल जिले में 35 शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। जिला मजिस्टेट ललित मोहन रयाल ने जिले में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा के दौरान यूआईएन (यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर) पर पंजीकरण न पाए जाने पर शस्त्रों के लाइसेंस निरस्त करने के आदेश जारी किए हैं। जिलाधिकारी एलएम रयाल ने बताया कि यह कार्रवाई केंद्र सरकार द्वारा लागू राष्ट्रीय शस्त्र लाइसेंस पोर्टल पर अनिवार्य पंजीकरण व अद्यतन प्रक्रिया के तहत की गई है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी लाइसेंस धारकों को समय-समय पर सूचना व अवसर दिए गए। साथ ही नोटिस भी जारी किए गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.