रांची, मई 26 -- खूंटी, प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित सभागार में एसडीएम दीपेश कुमारी की अध्यक्षता में सोमवार को सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात प्रबंधन, एवं सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक चर्चा की गई। मौके पर एसडीएम ने संबंधित विभागों को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां रम्बल स्ट्रिप एवं साइनेज बोर्ड लगाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। उन्होंने सड़क पर यातायात नियमों का पालन कराने के लिए नियमित वाहन जांच अभियान चलाने, हिट एंड रन जैसी घटनाओं पर रोकथाम के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने साथ ही पीड़ित परिवारों को निर्धारित समय पर मुआवजा भुगतान करने का निर्देश दिया। उन्होंने झारखंड सरकार के गुड सेमेरिटन पॉलिसी के विषय पर चर्चा करते हुए सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को मदद करने वाले व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.