नवादा, मई 10 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। हम सभी पाकिस्तान के साथ युद्ध में जाने के लिए बेताब हैं। सरकार हमें सबसे पहले मौका दे। पाकिस्तान को धूल चटाने और घुटने टेकने के लिए सभी नौ सैनिक युद्ध के सारे कला-कौशल से पूर्ण हैं। हमें सारी दक्षता हासिल है। भारत माता की सेवा में अगर जान भी चला जाए तो हमें गर्व महसूस होगा। यह बातें पूर्व नौ सैनिकों ने कही। शुक्रवार को आयोजित बैठक में पूर्व सैनिकों ने अपनी भावना का इजहार किया। इस क्रम में उनकी शिकायतें भी उठीं कि जिले में सैनिक कल्याण के लिए कोई पहल नहीं हो पा रही है। एक अदद बोर्ड का गठन तक नहीं किया जा सका है। पूर्व सैनिकों के संगठन ने इसको लेकर अभियान चला रखा है। अपनी अन्य मांगों के लिए भी पूर्व सैनिक लगातार संघर्ष कर रहे हैं। पूर्व सैनिक संघ के नवादा जिला अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी पेटी ऑफिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.